Tuesday 26 March, 2013

होली

फागुन के इस त्यौहार में 
लाल, हरे, पीले, नीले सभी
चटख रंगों की बहार में 
खेत खलिहानों में सरसों के
पीले फूलों की सुन्दर बहार है।
खेतों में पके गेहूं की बालियों की छटा 
ऐसी जैसे बरस रहा सोना अपार है।
आओ हम सब मिलकर
इस त्यौहार को मिलकर मनाएं 
आपस के गिले-शिकवे भूलकर 
एक हो जायें।
होली के त्यौहार को हर्ष 
व उल्लास से मिलकर मनाएं। 

No comments:

Post a Comment